13/05/2023
आज 10th का result आया है.. Facebook पर % share हो रही हैं.... जिनकी अच्छी आई हैं उन्हें बहुत बधाई.. क्यूंकि अच्छे मार्क्स बिना मेहनत तो आते नहीं... इसलिए जिसके आये हैं उसने कुछ तो extra किया ही होगा... उसके लिए बधाई बनती है.
अब बात उनकी जिनके अच्छे नहीं आये. वैसे अब अच्छे मार्क्स की परिभाषा बदल चुकी है.
आज से 20 साल पहले.. हमारे ज़माने में 85 पर distinction आ जाती थी....90 से ऊपर बहुत कम बच्चे जाते थे... State में 5-7.. या हद मार के 10 बच्चे.....वहीं आज एक स्कूल में ही 99-100 के बीच वाले 15-20 बच्चे मिल जाएंगे.
लोग कहते हैं कि marks matter नहीं करते.... यह बात पूरी तरह से सच नहीं है. जहाँ जरूरी है वहाँ Marks matter करते हैं.... आपको IIT में जाना है, आईआईएम में जाना है.... या कोई competitive exam देना है.. उसके लिए एक Minimum marks level आपका होना ही चाहिए... आपको किसी ख़ास कॉलेज में admission लेना है... उसके cut off जितने marks लाना जरूरी है.
लेकिन अच्छे marks आपकी ज़िन्दगी को बदल डालेंगे.. यह कोई गारंटी भी नहीं.
एक 50% लाने वाला व्यक्ति भी IIT वाले से कहीं ज्यादा कमा सकता है... एक Startup बना सकता है, जिसमें IIT या आईआईएम वाले काम करें. हमारे सामने ढेरों ऐसे लोग हैं जो Dropout हैं... लेकिन आज दुनिया की सबसे बड़ी Tech कंपनियों के मालिक या Founders हैं.
तो सवाल है कि क्या matter करता है??
मेरे हिसाब से.. या कहिये मेरे Experience से तो यह लगता है कि यह चीजें matter करती हैं.
1. Clarity of concepts
2. Situational Awareness
3. Confidence
4. Ability to adapt to Changes
5. Hardwork और Smartwork का फर्क समझ कर सही जगह उचित Strategy का इस्तेमाल करना
अगर आप इन 5 चीजों में से 2 भी रखते हैं... तो यकीन मानिये... आप कुछ भी कर जायेंगे.
आज का ज़माना तो इतना बदल चुका है.... इतने options हैं आपके सामने.... हमारे ज़माने में बस सरकारी नौकरी, डॉक्टर या इंजीनियर ही option था..... आज तो आप किसी भी stream के हो.....आपके लिए आसमान खुला हुआ है.
आपके Numbers आपको किसी जगह Entrance दिला सकते हैं.... आपको किसी अच्छी कंपनी में as a fresher entry दिला सकते हैं... लेकिन उसके आगे का रास्ता आपको इन 5 क़दमों से ही तय करना पड़ेगा.
Globalization के इस जमाने में विदेशी MNC तो marks पूछती भी नहीं.....कुछ भारतीय कम्पनियां ही पूछती हैं... इसलिए अच्छा पढ़ें और अपने आपको upgrade करते रहें.
अगली पीढ़ी का सोच कर आश्चर्य होता है... मेरे बेटे और उसकी generation.. जो अभी 1-5 class में पढ़ रहे हैं.....वो लोग आज से 15-17 साल बाद क्या काम करेंगे... हमें नहीं पता.... क्यूंकि वो Jobs अभी पैदा ही नहीं हुई हैं.... जो है ही नहीं.. उसकी कैसी तैयारी करेंगे जनाब 😀😀
इसलिए नम्बर वम्बर छोड़ो... मस्त रहो.. खाओ पियो... अच्छे program देखो... textbooks के अलावा दूसरी books भी पढ़ो.. Internet है आपके पास... उसका सदुपयोग करो.... अपने आपको मानसिक शारीरिक रूप से मजबूत रखिये..... सब ठीक होगा.....
और सबसे बड़ी बात तो भूल ही गया.... अपने आपको किसी और से Compare ना करें... ना अपने बच्चों को किसी और से compare करें... आप अपनी तरह के अकेले और अनोखे इंसान हैं... आप किसी और जैसे नहीं हो सकते.