15/06/2021
सभी भाइयो से विनती है भाड़ा सही ले पहले अपने रास्ते के खर्च का हिसाब लगाए उसके बाद ही गाड़ी भरे ओर सभी ब्रोकर भाइयो से भी विनती है कि पार्टी से रेट सही ले
सबसे ज्यादा मार इस डिजल की है
डीज़ल जो पहले (साल 2018में) 55रुपये लीटर था आज 95 रुपये लीटर हो गया पर कोई डीज़ल के लिये इस सरकार से कुछ नही बोलता ओर ना ही कोई चक्का जाम ना विरोध प्रदर्शन कुछ नही सब गूंगे बन के बैठे है जैसे इनको सांप सूंघ गया हो भाई लोगो आवाज उठाओ चक्का जाम करो
डीज़ल का रेट रोज सुबह बढ़ जाता है सरकार बेलगाम घोड़े की तरह हो गई है पिछले एक मार्च 2020 को दिल्ली में डीजल 64 रुपये लीटर था जो आज 9 जून 2021 को 86 रुपये लीटर हो गया है 22 रुपया लीटर सरकार ने एक साल में बढ़ोतरी कर दी जबकि अंतराष्ट्रीय मार्किट में डीजल रेट वो ही है जो 2020 में आ रहा था लगभग आज भी उसी रेट पर डीज़ल आ रहा है पर इस सरकार को कोई कुछ केहने वाला नही है और कोई कुछ , कहने को तैयार ही नहीं है हम मोटर मालिक और ड्रावर तो आपके पीछे हैंआपके ऊपर कोई समस्या आ जाती है तो आप हड़ताल कर देते हो
भाइयो आवाज डीज़ल ओर भाड़े दोनों के लिए उठाओ
बड़े ट्रांसपोर्टर एक साल का कॉन्ट्रैक्ट लेते है पूरे साल फिर वही रेट गाड़ी वालो को मिलता है पर डीजल का रेट सरकार रोज सुबह उठते ही कुछ पैसे बड़ा देती है
डीजल का रेट सरकार एक साल में एक बार तय करे इस बात पर ज्यादा जोर दो जो ट्रांसपोर्ट यूनियन ओर गाड़ी मालिको को चक्का जाम करके सरकार से अपनी शर्त सामने रखनी चाहिए
(1) डीज़ल के रेट साल में एक बार तय किये जाए
(2) गाड़ियों का मिनिमम भाड़ा किलोमीटर के हिसाब से तय किया जाए
(3) RTO की मनमानी बन्द हो बोर्डरो पर जो गाड़ी वालो को नाजायज परेशान किया जाता है अवैध वसूली की जाती है वो बन्द हो
(4) हर ड्राइवर का जीवन बीमा अनिवार्य किया जाए