Akhilesh kumar Upadhyay

Akhilesh kumar Upadhyay OsrtsCab.in is a leading online and App Based outstation taxi Services company for booking outstation taxis/Local taxis across different cities in India.

Started with the vision of making outstation taxi booking easier and affordable for the masses, OsrtsCab.in has been positively changing the dynamics of outstation taxi market in India. With 1000+ of driver partners and pan India presence, we are now providing outstation taxis service in more than 100+ cities across India. With our head office in Lucknow, we have operations in Lucknow, Kanpur, De

lhi, Pune and Mumbai as well. You can book an outstation taxi for business or leisure online using our taxi booking app or directly from the website. One can bookb One-way or Multi city Trip outstation taxis From as advance as 120 days to just 1 hours prior to travel time, we let you do the taxi booking at your convenience. What makes us different from other taxi service company is our competitive price and availability. Unlike other taxi services who charge return trip fare for one-way trips, we only charge one-way fares. No return trip fare for one-way trips is what we believe in and our vision is to make outstation axis booking affordable and available for one and all.

01/04/2026

बलिया में मेडिकल बाईपास कॉरिडोर को मंजूरी, ₹35.23 करोड़ स्वीकृत
बलिया: जनपद बलिया में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने मेडिकल बाईपास कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दे दी है। एनएच-31 के माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर होते हुए जिला महिला अस्पताल तक प्रस्तावित इस मार्ग के निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए कुल ₹35.23 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रस्ताव पर आधारित इस परियोजना के तहत न केवल नई सड़क का निर्माण किया जाएगा, बल्कि मौजूदा मार्ग को भी चौड़ा और मजबूत किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में परियोजना के लिए ₹1.73 करोड़ की प्रारंभिक धनराशि भी जारी की है, जो राज्य सड़क निधि से उपलब्ध कराई जाएगी।
परियोजना के पूरा होने पर जिला महिला अस्पताल तक पहुंच आसान होगी और शहर में बढ़ते यातायात दबाव से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि यह योजना परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित की जा रही है, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

28/03/2026
25/03/2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने संसद और राज्य विधानसभाओं में 2011 की जनगणना के आधार पर महिला आरक्षण लागू करने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम आगामी चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में चुनावी लाभ के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता पहले से ही लागू होने के बावजूद इतना महत्वपूर्ण कदम उठाना अभूतपूर्व है। हाल की रिपोर्टों से पता चलता है कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर 2011 की जनगणना के आधार पर विचार किया जा रहा है। यह केंद्र सरकार द्वारा पारित संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 और उसके उस स्पष्ट रुख के अनुरूप नहीं है जिसमें कहा गया है कि यह पहल 2026 के बाद की जनगणना के आधार पर परिसीमन के बाद लागू की जाएगी। स्टालिन ने निष्पक्ष परिसीमन की आवश्यकता पर जोर देते हुए बिना किसी शर्त के महिला आरक्षण के लिए अपने समर्थन को दोहराया।

एमके स्टालिन ने कहा कि हालिया समाचार पत्रों की खबरों से संकेत मिलता है कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर 2011 की जनगणना के आधार पर विचार किया जा रहा है। यह कदम केंद्र सरकार के पारित संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 और 2026 के बाद होने वाली जनगणना के आधार पर परिसीमन होने के बाद ही इस ऐतिहासिक पहल को अपनाने की सरकार की पिछली स्थिति के अनुरूप नहीं है। यह संभवतः चार प्रमुख राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में चुनावी लाभ हासिल करने के उद्देश्य से उठाया गया है। आचार संहिता पहले से ही लागू होने के बावजूद ऐसे महत्वपूर्ण कदम को टालना अभूतपूर्व है।

25/03/2026

‘स्वयंभू बाबा’ और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के खिलाफ मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 1,500 करोड़ रुपये की संपत्ति और 100 आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं। अधिकारी ने बताया कि इस बरामदगी से जांच का दायरा बढ़ा है और नासिक पुलिस और आयकर विभाग को भी जांच में शामिल किया गया है। खरात नासिक जिले के सिन्नर में एक मंदिर ट्रस्ट का प्रमुख है और जिससे वर्षों से कई नेता मिलने आते रहे हैं। खरात को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था, जब 35-वर्षीय एक महिला ने उस पर तीन साल की अवधि में बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया था।

अशोक खरातके खिलाफ सात महीने की गर्भवती महिला और एक अन्य महिला का फिर से विवाह कराने के नाम पर यौन शोषण करने के आरोप में दो और मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि एसआईटी ने 100 आपत्तिजनक वीडियो और खरात से संबंधित लगभग 1,500 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है। आयकर विभाग खरात और उससे जुड़े लोगों की वित्तीय अनियमितताओं और संपत्ति की जांच कर रहा है, जबकि साइबर पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।

25/03/2026

लॉन्च हुई Bullet की हमशक्ल, देखकर खा जाएंगे चक्कर, 350cc का इंजन और खास फीचर्स से है लैसl

Hond CB350
इंडियन मार्केट में बिग इंजन बाइक्स का गज़ब का क्रेज चल रहा है. देश में 350cc बाइक्स में एक ही कंपनी का दबदबा है और वो है रॉयल एनफील्ड. कंपनी अपनी 350cc रेंज में बुलेट, क्लासिक 350 और हंटर 350 जैसी बाइक्स को पेश करती है. वैसे तो देश में बड़े इंजन वाली बाइक्स बेचने वाली कई कंपनियां हैं लेकिन इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा रॉयल एनफील्ड की बाइक्स पसंद की जाती हैं. हालांकि, अब देश की दूसरी बड़ी बाइक कंपनियां भी रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए लगातार नई बाइक्स उतार रही हैं.

नई दिल्ली. इंडियन मार्केट में बिग इंजन बाइक्स का गज़ब का क्रेज चल रहा है. देश में 350cc बाइक्स में एक ही कंपनी का दबदबा है और वो है रॉयल एनफील्ड. कंपनी अपनी 350cc रेंज में बुलेट, क्लासिक 350 और हंटर 350 जैसी बाइक्स को पेश करती है. वैसे तो देश में बड़े इंजन वाली बाइक्स बेचने वाली कई कंपनियां हैं लेकिन इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा रॉयल एनफील्ड की बाइक्स पसंद की जाती हैं. हालांकि, अब देश की दूसरी बड़ी बाइक कंपनियां भी रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए लगातार नई बाइक्स उतार रही हैं.
इसी क्रम में होंडा मोटरसाइकिल ने देश में 350cc की नई बाइक होंडा सीबी350 (Honda CB350) को लॉन्च किया है. बता दें कि इससे पहले कंपनी ने भारत में दो 350cc बाइक हाइनेस 350 और CB350 RS को लॉन्च किया था, लेकिन दोनों बाइक्स कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाईं. हालांकि अब कंपनी सीबी350 के साथ दोबारा दांव खेलने जा रही है.
कितनी है कीमत
कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को कुल दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इसके बेस मॉडल होंडा सीबी350 डिलक्स की कीमत 1,99,900 रुपये और डिलक्स प्रो की कीमत 2,17,800 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. कम्पटीशन में देखते हुए Honda ने इस बाइक को प्रतिद्वंदियों से बेहतर कीमत पर उतारा है. ग्राहक इस बाइक को होंडा की बिगविंग डीलरशिप से खरीद सकते हैं. बाइक की बुकिंग शुरू कर दी गई है और जल्द ही इसकी डिलीवरी भी ग्राहकों को शुरू की जाएगी.
इंजन और स्पेसिफिकेशंस
होंडा सीबी350 में कंपनी ने 348.36cc क्षमता का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 20.8 बीएचपी की पॉवर और 29.4 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर और असिस्ट क्लच ऑफर किया गया है. बाइक का साइलेंसर नोट काफी बेसी है और इसमें क्लासिक 350 जैसी आवाज देने की कोशिश की गई है. डिजाइन के मामले में भी ये बाइक क्लासिक 350 से काफी हद तक मिलती-जुलती दिखती है.
ये हैं कुछ खास फीचर्स
इसके कुछ बेहद खास फीचर्स में ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम (HSVCS), होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS, 18-इंच व्हील्स सहित कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा LED लाइटिंग, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, डबल लेयर एग्जॉस्ट इत्यादि इस बाइक को और भी बेहतर बनाते हैं.
इनसे है मुकाबला
होंडा की इस बाइक का सीधा मुकाबला सेग्मेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली रॉयल एनफील्ड क्लॉसिक 350 से है. हालांकि ये बाइक अपने सेगमेंट में हंटर 350 और बुलेट 350 को भी टक्कर देगी. ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर ये बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का सामना कैसे करती है. जानकारी के लिए बता दें कि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की कीमत 1.93 लाख रुपये है जबकि टॉप वैरिएंट के लिए इसकी कीमत 2.25 लाख रुपये है.

25/03/2026

: केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर आम जनता को भरोसा दिलाया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। देश की वार्षिक रिफाइनिंग क्षमता लगभग 26 करोड़ टन है। उन्होंने साफ किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है साथ ही किसी भी पेट्रोल पंप पर कमी नहीं है।

शर्मा ने बताया कि पेट्रोलियम टर्मिनलों में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने अफवाहों पर विश्वास न करने और पैनिक न करने की अपील की है। पिछले दो दिनों में कुछ इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें और पैनिक खरीदारी देखी गई थी, लेकिन सरकार ने स्थिति सामान्य बताई है। वहीं, एलपीजी की बात करें तो सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की मात्रा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी है। 21 मार्च को यह फैसला लिया गया। राज्यों से धाबों, होटलों, औद्योगिक कैंटीनों और प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता देने को कहा गया।

अब तक 26 राज्यों को लगभग 22 हजार टन कॉमर्शियल एलपीजी आवंटित की जा चुकी है। कल ही करीब 30 हजार 5 किलो के सिलिंडर जारी किए गए हैं। घरेलू एलपीजी की कोई कमी नहीं है और ऑनलाइन बुकिंग 92 प्रतिशत चल रही है। डिलीवरी पूरी तरह सामान्य है।

25/03/2026

BJP सांसद रवि किशन ने फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर कहा, अब पता चला क्यों नोटबंदी हुई थी?

19/03/2026

बिहार में मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह को जमानत मिल गई है। चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में उन्हें जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

वो शुक्रवार या शनिवार को जेल के बाहर आ सकते हैं। हालांकि उनके समर्थकों की कोशिश है कि देर शाम तक ही उनकी जेल से रिहाई हो जाए।

16/03/2026

शिवालिक आ गया है. पश्चिम एशिया में संघर्ष के केंद्र होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरकर यह भारतीय जहाज लौटा है. अपने साथ देशवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर. इस पर 46,000 टन एलपीजी लोड है. मंगलवार को यह मुंद्रा पोर्ट के एलपीजी टर्मिनल पर पहुंचा तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई. इसे होर्मुज स्‍ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की मंजूरी मिली थी. जब सीना तानकर शिवालिक वहां से गुजरा था तब पूरी दुनिया ने यह नजारा देखा था. यह भारत की कूटनीति की बड़ी जीत है. एक और जहाज 'नंदा देवी' के मंगलवार को भारत पहुंचने की उम्मीद है. वह भी एलपीजी के साथ भारत पहुंचेगा.

Address

Lucknow

Telephone

+918009290003

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhilesh kumar Upadhyay posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category