Himachal Pradesh buses

Himachal Pradesh buses HRTC Helpline Also This Page is only for Buses info. Around Sundernagar and This page doesn't belongs to any Organisation or any Corporation.
(3)

लोग बस को देखकर उसे “खटारा” बोल देते हैं, बिना ये समझे कि वो बस किन हालात में रोज़ अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। सच्चाई य...
18/06/2026

लोग बस को देखकर उसे “खटारा” बोल देते हैं, बिना ये समझे कि वो बस किन हालात में रोज़ अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। सच्चाई ये है कि जो बस हर दिन टूटी-फूटी, गड्ढों से भरी और खतरनाक सड़कों पर चलकर सैकड़ों लोगों को सुरक्षित मंज़िल तक पहुंचाती है, वो खटारा नहीं बल्कि हालात से लड़ती हुई एक मेहनती व्यवस्था का हिस्सा है। असली खटारा वो सिस्टम है जहाँ सड़कें अपनी हालत पर रो रही हैं, लेकिन उन पर चलने वाले वाहनों से उम्मीद की जाती है कि वो हर सफर आरामदायक और सुरक्षित हो। लोग बस के झटकों को तो देखते हैं, लेकिन उन झटकों के पीछे छुपी मजबूरी, जोखिम और ड्राइवर-कंडक्टर की मेहनत को नजरअंदाज कर देते हैं। हर मोड़ पर जान हथेली पर लेकर चलना आसान नहीं होता, फिर भी ये बसें रोज़ लोगों को उनके घर, काम और मंज़िल तक पहुंचाती हैं। इसलिए अगली बार जब किसी बस को “खटारा” कहो, तो एक बार उस सड़क की हालत भी जरूर देख लेना जिस पर वो बस अपनी जान लगाकर चल रही है।

सुंदरनगर से चंडीगढ़, बद्दी, दिल्ली, अंबाला, देहरादून एवं हरिद्वार की ओर जाने वाली सभी प्रमुख Ordinary तथा Himdhara बस से...
18/06/2026

सुंदरनगर से चंडीगढ़, बद्दी, दिल्ली, अंबाला, देहरादून एवं हरिद्वार की ओर जाने वाली सभी प्रमुख Ordinary तथा Himdhara बस सेवाओं की समय सारणी यात्रियों की सुविधा हेतु प्रस्तुत की गई है। यह सूची नियमित रूप से संचालित होने वाली बस सेवाओं की जानकारी प्रदान करती है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सहायता मिलेगी। यात्रा से पूर्व समय एवं संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए HRTC सुंदरनगर डिपो से संपर्क अवश्य करें।

☎️ संपर्क: 01907262252

16/06/2026

HRTC की सबसे कामयाब बसों मैं से एक यह टाटा की बस की बात ही कुछ और है 🔥🔥

हिमाचल के पर्यटन नगरी मनाली और कुल्लू घाटी को मंडी, सुंदरनगर, भगेड़ और चंडीगढ़ से जोड़ने वाली यह HRTC साधारण बस सेवा स्थ...
16/06/2026

हिमाचल के पर्यटन नगरी मनाली और कुल्लू घाटी को मंडी, सुंदरनगर, भगेड़ और चंडीगढ़ से जोड़ने वाली यह HRTC साधारण बस सेवा स्थानीय यात्रियों, छात्रों, कर्मचारियों और पर्यटकों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है। यह सेवा कुल्लू-मनाली क्षेत्र से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को दिन के समय सफर की सुविधा प्रदान करती है।

रूट: मनाली – कुल्लू – भुंतर – मंडी – नेरचौक – सुंदरनगर – डैहर– भगेड़ – मंडी भराड़ी – कैंची मोड़ – कीरतपुर – रोपड़ – खरड़ – चंडीगढ़ सेक्टर 43

शेड्यूल:
• मनाली से सुबह 09:38 बजे प्रस्थान
• कुल्लू से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान
• मंडी से दोपहर 02:00 बजे प्रस्थान
• सुंदरनगर से दोपहर 02:45 बजे प्रस्थान
• चंडीगढ़ सेक्टर-43 पहुंचती है शाम 07:00 बजे

रिवर्स शेड्यूल:
• चंडीगढ़ सेक्टर-43 से सुबह 04:40 बजे प्रस्थान
• सुंदरनगर से सुबह 08:15 बजे प्रस्थान
• मंडी पहुंचती है सुबह 09:15 बजे
• कुल्लू पहुंचती है सुबह 11:30 बजे
• मनाली पहुंचती है दोपहर 12:30 बजे

14/06/2026

पुरानी बसों मैं आज भी वो जान और ताक़त महसूस की जा सकती है 🔥🔥

🚨 कमरूनाग मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना 🚨 15 जून को देव कमरूनाग जी के मेले के चलते रोहांडा और उस...
14/06/2026

🚨 कमरूनाग मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना 🚨 15 जून को देव कमरूनाग जी के मेले के चलते रोहांडा और उसके आसपास लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र में पिछले 2–3 दिनों से भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। सुबह लगभग 8 बजे से लेकर दोपहर 2–3 बजे तक लंबा जाम लग रहा है।

जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ी की जा रही गाड़ियां तथा यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पर्याप्त पुलिस एवं ट्रैफिक स्टाफ की कमी दिखाई देना है। कई स्थानों पर दूर-दूर तक ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आ रहा, जिसके कारण स्थिति और अधिक प्रभावित हो रही है।

कल 15 जून को श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक रहने की संभावना है, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अपनी गाड़ियां रोहांडा से 2–3 किलोमीटर पहले ही सुरक्षित स्थान पर पार्क करें तथा पैदल यात्रा को प्राथमिकता दें।

अनुमान है कि अगले 2–4 दिनों तक भी इसी प्रकार की स्थिति बनी रह सकती है। यात्रा के दौरान धैर्य रखें, प्रशासन का सहयोग करें और अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखें। 🙏 जय देव कमरूनाग जी 🙏

कश्मीर घूमना जितना खूबसूरत अनुभव रहा, वहां से वापस आना कभी-कभी उतना ही चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। श्रीनगर से चंडीगढ़ लौट...
13/06/2026

कश्मीर घूमना जितना खूबसूरत अनुभव रहा, वहां से वापस आना कभी-कभी उतना ही चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। श्रीनगर से चंडीगढ़ लौटते समय मुझे भी यही परेशानी हुई। शेयरिंग टैक्सी वाले 3–4 हजार रुपये मांग रहे थे, ट्रेनें फुल थीं, फ्लाइट का किराया आसमान छू रहा था और JKSRTC में भी सीट मिलना आसान नहीं हुआ। ऐसे समय में मेरे एक दोस्त ने राम दलाल बस सेवा की सलाह दी। श्रीनगर के पंथा चौक बस स्टैंड से बस दोपहर 3:00 बजे चलती है, शाम लगभग 9:30 बजे जम्मू पहुंचती है, रात 12:00 बजे के आसपास पठानकोट और सुबह 4:00 बजे चंडीगढ़। इसके बाद यही बस सुबह लगभग 8:30 बजे दिल्ली पहुंच जाती है।

दिल्ली से यह बस दोपहर 3:15 बजे रवाना होती है, रात 9:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है, सुबह 4:00 बजे जम्मू और करीब 11:00 बजे श्रीनगर पहुंच जाती है। मेरे सफर का किराया मात्र 1250 रुपये लगा और लगभग 650 किलोमीटर की दूरी करीब 13 घंटे में पूरी हो गई। बस नई थी, स्टाफ का व्यवहार अच्छा था और कुल मिलाकर यात्रा काफी आरामदायक रही। एक बात जरूर कहना चाहूंगा कि जम्मू-कश्मीर में अगर आप नए हैं और स्थानीय परिवहन व्यवस्था की जानकारी नहीं है तो सही बस या वाहन ढूंढना काफी मुश्किल हो सकता है। स्थानीय लोग अक्सर मोलभाव करवा लेते हैं, लेकिन कई पर्यटक और नए यात्री जरूरत से ज्यादा किराया देकर ठगी का शिकार हो जाते हैं।

यह पोस्ट किसी निजी ऑपरेटर का प्रचार करने के लिए नहीं है, बल्कि उन यात्रियों की मदद के लिए है जो श्रीनगर, जम्मू, चंडीगढ़ या दिल्ली के बीच किफायती और सीधा विकल्प ढूंढ रहे हैं। अगर मुझे यह बस न मिलती तो शायद मुझे भी 1250 रुपये की जगह 3–4 हजार रुपये टैक्सी पर खर्च करने पड़ते या कई बसें बदलकर परेशान होना पड़ता। किराए की बात करें तो श्रीनगर–दिल्ली रूट पर सीटर सीट का किराया सामान्यतः लगभग ₹1600–₹1900 और स्लीपर का ₹2400–₹2800 के बीच रहता है, हालांकि यह सीजन और डिमांड के अनुसार बदल सकता है।

हाँ, एक कमी जरूर लगी—चेनानी के पास जिस ढाबे पर बस रुकी थी वहाँ खाने की गुणवत्ता बेहद खराब थी। करीब 250 रुपये खर्च करने के बाद भी खाना 50 रुपये के लायक नहीं लगा। बाकी सफर बढ़िया रहा और जरूरतमंद यात्रियों के लिए यह जानकारी काम आ सकती है।

Address

ISBT Sundernagar Bus Stand, District Mandi
Shimla
175018

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal Pradesh buses posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share